₹590 के फेक ट्रैफिक चालान से खाली हो सकता है बैंक अकाउंट, ICICI ने जारी किया अलर्ट
आईसीआईसीआई बैंक ने फर्ज़ी ट्रैफिक चालान वाले एसएमएस और लिंक से सावधान रहने के लिए अपने ग्राहकों के लिए अलर्ट जारी किया है। बैंक ने कहा, "यह पेमेंट ₹590 या ₹750 जितना छोटा हो सकता है...ताकि लोग बिना शक किए तुरंत पेमेंट कर दें। इससे फोन में मालवेयर इंस्टॉल हो जाता है और...पर्सनल डिटेल साइबर अपराधी तक पहुंच जाती है।"