एसआईपी कैलकुलेटर के मुताबिक, म्यूचुअल फंड में ₹6,000/माह निवेश करने पर अगर आपको सालाना 12% का औसत रिटर्न मिलता है तो 24 साल में यह राशि ₹1 करोड़ हो जाएगी। इसमें ₹17.28 लाख आपकी निवेश राशि और ₹83.08 लाख ब्याज आय है। एसआईपी के ज़रिए मिलने वाले कुल रिटर्न पर लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन्स टैक्स भी चुकाना होता है।