सीए सार्थक आहूजा के मुताबिक, घर खरीदने के लिए सबसे पहला थंब रूल यह है कि उसकी कीमत आपकी सालाना घरेलू इनकम के 5 गुना से ज़्यादा नहीं होनी चाहिए। उदाहरण के लिए, अगर आपकी सैलरी ₹60,000 प्रति महीने यानी सालाना इनकम ₹7.2 लाख है तो आप ₹36 लाख तक का घर खरीद सकते हैं।