₹6000/माह वेतन पर सरकारी जॉब शुरू करने वाले इंजीनियर के बैंक लॉकर से मिले ₹2.4 करोड़
कंधमाल (ओडिशा) में महज़ ₹6,000/माह वेतन पर सरकारी नौकरी शुरू करने वाले ITDA में असिस्टेंट एग्ज़ीक्यूटिव इंजीनियर (एईई) के बैंक लॉकर से करीब ₹2.4 करोड़ बरामद हुए हैं। विजिलेंस टीम ने आय से अधिक संपत्ति मामले में एईई के 9-ठिकानों पर छापेमारी की। इस दौरान कैश के साथ 5 बहुमंज़िला भवन, 13 प्लॉट और सोने के गहनों का खुलासा हुआ।