आरबीआई द्वारा मंगलवार को जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, जून 2025 के अंत तक भारत का विदेशी कर्ज़ पिछले साल के मुकाबले करीब ₹10 हज़ार करोड़ बढ़कर ₹66.35 लाख करोड़ पहुंच गया। वहीं, एक्सटर्नल डेट-टू-जीडीपी रेशियो जून 2025 के अंत में 18.9% रहा इसके साथ ही जून-2025 में सरकार का सामान्य कर्ज़ घटा जबकि गैर-सरकारी कर्ज़ में बढ़ोतरी हुई।