'67' बना 2025 का 'वर्ड ऑफ द इयर', क्या है इसका मतलब?
Dictionary.com ने घोषणा की है कि उसका 2025 का वर्ड ऑफ द ईयर '67' है जिसका उच्चारण 'सिक्स सेवन' है। बकौल बेवसाइट, पिछले एक साल में '67' टिकटॉक, मीम्स और स्कूली बातचीत में लोकप्रिय फ्रेज़ बन गया है। हालांकि, इस शब्द का कोई अर्थ नहीं लेकिन कुछ इसे 'ऐसा-वैसा' या 'शायद यह शायद वह' के तौर पर इस्तेमाल करते हैं।