$696 बिलियन के पार हुआ विदेशी मुद्रा भंडार, एक हफ्ते में $3.29 बिलियन बढ़ा
26 दिसंबर 2025 को खत्म हुए सप्ताह में भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। समीक्षाधीन सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार $3.29 बिलियन बढ़कर $696.61 बिलियन हो गया है। वहीं, विदेशी मुद्रा संपत्ति $184 मिलियन बढ़कर $559.61 बिलियन हो गई जबकि गोल्ड रिज़र्व का मूल्य $2.95 बिलियन बढ़कर $113.32 बिलियन हो गया।