inshorts

₹7,000/लीटर में बेचा जाएगा गधी का दूध, क्यों है इतना खास?

बिलासपुर (हिमाचल प्रदेश) में राज्य का पहला संगठित गधा फार्म खोला गया है जहां गधी का दूध ₹7,000/लीटर में बेचने की योजना है। राज्य के मंत्री राजेश धर्माणी ने इस फार्म का उद्घाटन किया। यहां स्पीति नस्ल के गधे पाले जाएंगे। धर्माणी के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय बाज़ार (खासकर दवा और स्किनकेयर उद्योग) में गधी के दूध की काफी मांग है।