सोलर एनर्जी सेक्टर से जुड़ी सात्विक सोलर इंडस्ट्रीज़ को सोलर पीवी मॉड्यूल की आपूर्ति के लिए ₹219.62 करोड़ और ₹488 करोड़ की कीमत के दो बड़े ऑर्डर्स मिले हैं। इन ऑर्डर्स के मिलने के बाद कंपनी की लिस्टेड सब्सिडियरी सात्विक ग्रीन एनर्जी के शेयर बुधवार को 10% की बढ़ोतरी के साथ अपने ऑल-टाइम हाई ₹506/शेयर पर पहुंच गए।