ग्रेटर नोएडा वेस्ट (यूपी) की एक सोसाइटी में बिल्डर की लापरवाही के चलते ₹72 लाख की बीएमडब्ल्यू कार क्षतिग्रस्त हो गई। कार पर पांचवीं मंज़िल से प्लास्टर का बड़ा हिस्सा टूटकर गिरा जिससे गाड़ी का सनरूफ चकनाचूर हो गया। कार मालिक ने हाल ही में बीएमडब्ल्यू खरीदी थी और मंगलवार को ही कार का नंबर प्लेट आया था।