एलीवेटर सिस्टम सॉल्यूशंस मुहैया कराने वाली एलटी एलीवेटर के शेयरों की शुक्रवार को बीएसई एसएमई पर शानदार एंट्री हुई। आईपीओ के तहत ₹78.00 के भाव पर शेयर जारी हुए और इसकी एंट्री ₹136.10 पर हुई जिससे आईपीओ निवेशकों को 74.49% का लिस्टिंग गेन मिला। लिस्टिंग के बाद शेयर उछलकर ₹142.50 पर पहुंच गए और निवेशक अब 82.69% मुनाफे में हैं।