inshorts

₹785 से टूटकर ₹1 पर आया यह शेयर, अनिल अंबानी हैं कंपनी के प्रमोटर

अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस कम्युनिकेशंस के शेयरों में लॉन्ग टर्म में बड़ी गिरावट देखी गई है। यह शेयर एक समय ₹785 के स्तर तक पहुंच गया था लेकिन कंपनी पर संकट बढ़ने के बाद गिरावट का सिलसिला शुरू हुआ और वर्तमान में इस शेयर की कीमत ₹1.45 तक लुढ़क गई है। कंपनी में अनिल के पास 0.07% हिस्सेदारी है।