'8 दिन से नींद नहीं आ रही है', शिकायत लेकर आधी रात थाने पहुंच गई महिला
शिवपुरी (एमपी) में एक महिला नींद नहीं आने की शिकायत लेकर आधी रात को अचानक थाने पहुंच गई और यह मामला चर्चा का विषय बन गया है। महिला ने कहा कि उसे पिछले 8-10 दिनों से बिल्कुल नींद नहीं आ रही है। परिजन ने पुलिस को बताया कि महिला की मानसिक स्थिति में उतार-चढ़ाव होता रहता है।