₹8 लाख लोन लेकर हुई थी कज़न से शादी करने वाली बिहार की युवती की जेंडर चेंज सर्जरी
जमुई (बिहार) में अपनी कज़न से जेंडर बदलकर शादी करने वाली राखी उर्फ राहुल की सर्जरी के लिए ₹8 लाख का लोन लिया गया था। राहुल की पार्टनर-बीपीएससी शिक्षिका नयनश्री ने अपने नाम पर लोन लिया था। राहुल ने दिल्ली एम्स में सर्जरी कराई और 1-महीने बाद अस्पताल से घर लौटने पर परिवार को उसके लड़का बनने का पता चला।