₹83 के इस शेयर को खरीदने की मची लूट, 14% उछल गया भाव
स्टरलाइट टेक्नोलॉजीज़ के शेयरों में सोमवार को 14% की तेज़ी आई और इसके शेयर का भाव ₹95.27 पर आ गया। वहीं, इसका पिछला क्लोज़िंग प्राइस ₹83.35 रहा। कंपनी के शेयर में तेज़ी की वजह कंपनी द्वारा AI-संचालित इंफ्रा की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए अपने डेटा सेंटर पोर्टफोलियो के विस्तार की घोषणा करना है।