inshorts

₹84 लाख की सोने की कढ़ाई में खाना बनाकर खाती दिखी चीनी महिला, हैरान हुए लोग

चीन की एक महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसमें वह सोने की कढ़ाई में खाना बनाकर खाती दिख रही है। बकौल रिपोर्ट्स, महिला की सोने की होलसेल की दुकान है और उसने एक ग्राहक के लिए 1 किलोग्राम सोने की कढ़ाई बनाई है जिसकी कीमत 700,000 युआन (₹84 लाख) है। इस पर लोगों ने हैरानी जताई।