inshorts

₹857 पर लिस्ट हुआ यह IPO, निवेशकों को पहले दिन ही हुआ मोटा फायदा

अटलांटा इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड का आईपीओ सोमवार को एनएसई में 13.66% के प्रीमियम के साथ ₹857 के लेवल पर लिस्ट हुआ है जबकि बीएसई में कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग ₹858.10 पर हुई। वहीं, कंपनी के शेयरों का प्राइस बैंड ₹718-₹754 प्रति शेयर तय किया गया था और लिस्टिंग के बाद यह एनएसई में ₹865 के लेवल पर पहुंच गए।