वोडाफोन आइडिया ने शुक्रवार को बताया कि उसे सरकार से एडजस्टेड ग्रॉस रेवेन्यू (AGR) बकाया को लेकर बड़ी राहत मिली है। कंपनी के मुताबिक, वित्त वर्ष 2006-07 से 2018-19 की अवधि के ₹87,000 करोड़ से अधिक के AGR बकाया को फिलहाल फ्रीज़ कर दिया गया है। वहीं, शुक्रवार को बाज़ार खुलते ही कंपनी के शेयर करीब 9% तक उछल गए।