₹9,99,000 के नोटों से हैदराबाद में सजाई गई मां दुर्गा की प्रतिमा
हैदराबाद (तेलंगाना) में नवरात्रि पर मां दुर्गा की प्रतिमा को ₹9,99,000 के नोटों से सजाया गया। इसका वीडियो सामने आया है जिसमें प्रतिमा ₹100-₹200-₹500 के नोटों से सजी दिख रही है। आयोजक संपत ने कहा, "हम नवरात्रि में देवी के विभिन्न रूपों की पूजा करते हैं....अपनी संस्कृति को जीवित रखने के लिए 19-वर्षों से इस परंपरा को निभा रहे हैं।"