inshorts

90 प्रति डॉलर के करीब पहुंचा भारतीय रुपया, दर्ज हुई रिकॉर्ड गिरावट

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया शुक्रवार को 89.67 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया। इससे पहले सितंबर में रुपए ने 88.48/डॉलर का ऑल-टाइम लो टच किया था। बकौल एक्सपर्ट्स, भारत-अमेरिका ट्रेड डील में देरी व आरबीआई के कम हस्तक्षेप के कारण यह गिरावट आई है। शुक्रवार के कारोबार में भारतीय शेयर बाज़ार भी गिरावट के साथ बंद हुआ।