'मनीकंट्रोल' के अनुसार, टेमासेक और हल्दीराम्स के प्रमोटर्स के बीच में एक टर्म शीट साइन हुई है। बकौल रिपोर्ट, टेमासेक $10 बिलियन (₹85,715 करोड़) से $11 बिलियन (₹94,310 करोड़) तक के वैल्यूएशन पर हल्दीराम्स में 10% से कम हिस्सेदारी खरीद सकती है। रिपोर्ट है कि इस डील के लिए दोनों के बीच 18 महीने से अधिक समय तक बातचीत हुई।