$97.4 बिलियन में खरीदने के मस्क से जुड़े समूह के प्रस्ताव को OpenAI बोर्ड ने किया खारिज

ओपनएआई के चेयरमैन ब्रेट टेलर ने बताया है कि कंपनी के बोर्ड ने अरबपति एलन मस्क के नेतृत्व वाले समूह के कंपनी की नॉन-प्रॉफिट शाखा को खरीदने के $97.4 बिलियन के प्रस्ताव को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा, "ओपनएआई बेचने के लिए नहीं है।" वहीं, सीईओ सैम ऑल्टमैन ने कहा, "आप चाहें तो हम आपके X को खरीद सकते हैं।"