'AAP' विधायक अमानतुल्लाह खान को मिली राहत, गिरफ्तारी पर 24 फरवरी तक लगी रोक

दिल्ली के राउज़ एवेन्यू कोर्ट ने ओखला से 'आप' विधायक अमानतुल्लाह खान की गिरफ्तारी पर 24 फरवरी तक रोक लगा दी है। खान ने पुलिस टीम पर हमला करने के आरोप में गिरफ्तारी से बचने के लिए अग्रिम ज़मानत के लिए याचिका दायर की थी। कोर्ट के मुताबिक, खान से जामियानगर थाने में पूछताछ हो जहां सीसीटीवी कैमरे लगे हों।