मेरठ (उत्तर प्रदेश) के एक मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टर को कथित तौर पर ड्यूटी पर सोने के चलते निलंबित कर दिया गया है। सामने आए एक वीडियो में स्ट्रेचर पर लेटे घायल शख्स के आगे डॉक्टर एसी में सोता दिख रहा है। परिजन ने आरोप लगाया कि चिकित्सीय सहायता न मिलने से शख्स की मौत हो गई।