inshorts

'Astrotalk यूज़र्स के फोन पर 244 ऐप करता है ट्रैक, जानता है आपके कई सीक्रेट्स', शख्स का दावा

प्रथमेश भोसले नामक शख्स ने दावा किया है कि Astrotalk ऐप, यूज़र्स के फोन में इंस्टॉल 244 ऐप्स की जांच करता है जिनमें डेटिंग/मैट्रिमोनियल/बैंकिंग ऐप्स/ChatGPT शामिल हैं। बकौल शख्स, यह ऐप यूज़र के कई सीक्रेट जानता है और इसके लिए उसे जन्मतिथि नहीं बस फोन-ऐक्सेस की ज़रूरत है। यह ऐप अपने सर्वर पर यूज़र आईडी समेत अन्य जानकारी भेजता है।