'Brislehri' नाम से बाज़ार में बिक रही पानी की हज़ारों बोतलें तेलंगाना में हुई ज़ब्त
तेलंगाना के खाद्य सुरक्षा विभाग ने के2 किंग एक्वा ऐंड बेवरेजेज़ के परिसर में निरीक्षण के बाद हज़ारों पानी की बोतलें ज़ब्त की हैं। ज़ब्त स्टॉक में 'Brislehri' नाम की 11,508 लीटर बोतलें, 'Kelvey' नाम वाली 7,652 लीटर बोतलें और 'Nature's Pure' नाम की 108 लीटर बोतलें शामिल हैं। इन बोतलों की पानी में टीडीएस लेवल भी कम पाया गया।