inshorts

'deepseek' का AI मॉडल चीन में स्टोर करता है यूज़र्स का डेटा: रिपोर्ट

रिपोर्ट्स के मुताबिक, चीनी टेक स्टार्टअप डीपसीक का एआई मॉडल चीन में यूज़र्स का डेटा स्टोर करता है जिसके चलते यूज़र्स की गोपनीयता और डाटा सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं। बकौल रिपोर्ट, डीपसीक का एआई मॉडल यूज़र्स की बातचीत, फोन नंबर, आईपी एड्रेस, डिवाइस इंफॉर्मेशन और ईमेल जैसे निजी डाटा को भी स्टोर करता है।