रांची (झारखंड) में डीजे पर तेज़ आवाज़ में गाना बजाए जाने के कारण 2-माह की बच्ची की मौत हो गई है। बच्ची के पिता ने शिकायत दर्ज कराकर कहा कि विश्वकर्मा पूजा के दौरान तेज़ आवाज़ में गाना बजने से बच्ची की हालत बिगड़ी और उसने दम तोड़ दिया। बकौल पिता, अपील के बावजूद आयोजकों ने आवाज़ धीमी नहीं की।