EY के 4 अधिकारी 26 वर्षीय कर्मचारी की मौत के दो माह बाद उसके घर पहुंचे

पुणे में 20 जुलाई को कथित तौर पर ओवरवर्क के चलते हुई 26 वर्षीय एना सेबेस्टियन पेरायिल की मौत के दो महीने बाद कंपनी ईवाई के 4 अधिकारी उसके घर पहुंचे। अन्ना के पिता सिबी जोसेफ ने बताया कि अधिकारियों ने कहा है कि वह मामले की जांच करेंगे। हालांकि, अधिकारियों ने यह नहीं बताया कि वे क्या कार्रवाई करेंगे।