पूर्व CJI डीवाई चंद्रचूड़ ने एक इंटरव्यू में कहा है, "कर्नाटक हाईकोर्ट में...एक मामले पर सुनवाई के दौरान एक जज ने कहा था- 'इस पुल के आगे जो जगह है वह पाकिस्तान है'।" उन्होंने आगे कहा, "मैंने इसका स्वत: संज्ञान लिया और कहा कि किसी हाईकोर्ट के जज के द्वारा भारत के किसी हिस्से को पाकिस्तान कहना बिल्कुल गलत है।"