'I Am a Black and White Person' का क्या है मतलब, लोग क्यों खुद को ऐसे करते हैं डिस्क्राइब?
अंग्रेजी में 'I Am a Black and White Person' फ्रेज़ का मतलब रंग/नस्ल से नहीं बल्कि स्पष्टवादी-सिद्धांतवादी व्यक्तित्व से है। ऐसा व्यक्ति साफ-साफ सोचता है और सीधी बात करता है। वह ग्रे एरिया से बचता है, 'हां'/'ना' में फैसला लेता है, सही-गलत को स्पष्ट रूप से देखता है, नियमों-ईमानदारी को महत्व देता है और फैसलों में दुविधा पसंद नहीं करता।