inshorts

'IAF के राफेल की संख्या घटकर 32 हुई', रिपोर्ट में दावा; पूर्व IAF वाइस चीफ ने किया फैक्टचेक

ब्रिटिश मैगज़ीन 'फ्लाइटग्लोबल' की रिपोर्ट में दावा किया गया कि भारतीय वायु सेना के राफेल जेट की संख्या 36 से घटकर 32 रह गई है। पूर्व वाइस चीफ नर्मदेश्वर तिवारी ने इसे 'गलत' बताया। उन्होंने कहा कि सूत्रों ने पहले टेल नंबर देकर राफेल गिराए जाने का दावा किया था लेकिन विमान युद्धाभ्यासों में शामिल हुए तो दावे झूठे निकले।