'IIT बाबा' ने क्यों हिमाचल के अघंजर मंदिर में रचाई शादी? महाभारत काल से जुड़ी है इसकी कहानी
प्रयागराज महाकुंभ मेले से वायरल हुए IITian बाबा अभय सिंह ने अघंजर महादेव मंदिर (हिमाचल प्रदेश) में शादी कर ली है। मान्यताओं के अनुसार, महाभारत काल में अर्जुन ने भगवान श्रीकृष्ण के निर्देश पर इसी जगह भोलेनाथ की तपस्या की थी और वरदान में 'पाशुपत अस्त्र' पाया था। कहा जाता है कि भगवान शिव इसी रास्ते से कैलाश जाते थे।