'IIT बाबा' ने जयपुर में हिरासत में लिए जाने की खबरों पर दिया स्पष्टीकरण

महाकुंभ के दौरान वायरल हुए 'आईआईटी बाबा' उर्फ अभय सिंह ने जयपुर में पुलिस द्वारा होटल से हिरासत में लिए जाने की खबरों को फेक न्यूज़ बताया है। उन्होंने कहा, "कई फेक न्यूज़ चल रही हैं...जिनमें सुसाइड और हिरासत की खबर शामिल है। असलियत बस इतनी है कि पुलिस ने गांजे के हिसाब से केस बनाया और ज़मानत दे दी।"