महाकुंभ में 'आईआईटी बाबा' नाम से मशहूर हुए अभय सिंह ने दाढ़ी-मूंछ कटवाकर अपना लुक बदल लिया है। उन्होंने 'आज तक' से बातचीत में कहा, "मैंने रात में ही महादेव को बोल दिया था कि कल शेव करूंगा...रूप चेंज करूंगा तो करवा लिया। भगवान शंकर और भगवान श्रीकृष्ण ने भी दाढ़ी नहीं रखी थी...इसीलिए मैंने भी क्लीन शेव कर लिया।"