'आईआईटी बाबा' नाम से मशहूर अभय सिंह ने गुरुवार को X पर कुछ वीडियोज़ शेयर कर प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ मेले का हाल दिखाया। एक वीडियो में एक महिला सैकड़ों वाहनों की कतारें दिखाते हुए 'यह प्रयागराज से 10-15 किलोमीटर पहले का हाल है' कहती सुनाई दी। बुधवार को महाकुंभ में भगदड़ मचने से 30 लोगों की मौत हुई थी।