'MP में हिंसा के आरोपियों के मकान पर चलेगा बुलडोज़र' सवाल का इंदौर के DM ने दिया जवाब
महू (एमपी) में हुई हिंसा को लेकर इंदौर के डीएम आशीष सिंह ने 'आरोपियों के मकान पर बुलडोज़र चलेगा' सवाल पर कहा है कि अभी ऐसा कोई प्लान नहीं है। सिंह ने आगे कहा कि पथराव, आगजनी और मारपीट कर महू में तनाव की स्थिति पैदा करने वाले आरोपियों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के तहत कार्रवाई की जाएगी।