'NPS Swasthya' के फाइनल नियम जारी, मिलेगा ₹30 लाख तक का इंश्योरेंस
PFRDA ने नैशनल पेंशन सिस्टम (NPS) के तहत 'NPS स्वास्थ्य' स्कीम के दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत खाताधारकों को ₹30 लाख तक का हेल्थ इंश्योरेंस कवर मिलेगा। साथ ही, मेडिकल ज़रूरतों और इलाज के लिए एनपीएस फंड से 25% तक पार्शियल विड्रॉल की अनुमति होगी। गौरतलब है कि यह नियम रिटायरमेंट बचत के साथ आपातकालीन स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित करेगा।