'ORS' के नाम पर गुमराह किया तो खैर नहीं, महिला डॉक्टर की 8 साल लंबी लड़ाई के बाद हुआ बदलाव

भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण ने खाद्य व्यवसायों को निर्देश दिया है कि वे 'ओआरएस' शब्द का उपयोग अपने उत्पादों के लेबल और विज्ञापनों में तुरंत बंद करें। दरअसल, कई कंपनियां पदार्थों को 'ओआरएस' के नाम से बेच रही थीं जिससे लोग गुमराह हो रहे थे। हैदराबाद की डॉक्टर शिवरंजनी संतोष ने इस बदलाव के लिए 8-वर्ष लड़ाई लड़ी।