PSL छोड़कर IPL से जुड़ने पर पीसीबी ने द. अफ्रीकी क्रिकेटर कॉर्बिन बॉश को भेजा नोटिस
दक्षिण अफ्रीकी ऑल-राउंडर कॉर्बिन बॉश को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने कानूनी नोटिस भेजा है। दरअसल, बॉश ने आईपीएल-2025 में मुंबई इंडियंस से करार करने के बाद पीएसएल-2025 से नाम वापस ले लिया है। पीसीबी ने बॉश से उनके कांट्रैक्ट कमिटमेंट से हटने पर स्पष्टीकरण मांगा है। गौरतलब है, आईपीएल का शेड्यूल पीएसएल से क्लैश हो रहा है।