'SAR' लिखे ग्लव्स पहने दिखे रोहित शर्मा, जानिए इन अक्षरों का मतलब

मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा आईपीएल 2025 के लिए नेट प्रैक्टिस के दौरान 'एसएआर' लिखे ग्लव्स पहने दिखे और उनका वीडियो ऑनलाइन वायरल हो रहा है। मुंबई इंडियंस ने यह वीडियो शेयर कर X पर लिखा, "SAR 🤔 कोई अनुमान, पलटन?" मुंबई इंडियंस एफसी ने कमेंट किया, "समायरा, आहान और रितिका।" टीम ने रिप्लाई किया, "द स्पेशल थ्री।💙"