'Session' पर बातें करते थे दिल्ली ब्लास्ट के आरोपी, बिना नंबर व पहचान के ऐप करता है काम
दिल्ली ब्लास्ट की जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपियों ने 'सेशन ऐप' पर बात कर हमले की प्लानिंग की थी। इस ऐप पर रजिस्ट्रेशन के लिए मोबाइल नंबर, ईमेल या किसी पहचान की ज़रूरत नहीं होती है। बकौल रिपोर्ट्स, उमर अपने हैंडलर 'अबू उकासा' से इसी ऐप पर बात करता था और यह कंपनी डेटा लीक नहीं करती है।