UGC NET के लिए खोला गया करेक्शन विंडो, 12 नवंबर तक फॉर्म में सुधार कर सकते हैं उम्मीदवार
नैशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने 10 नवंबर से यूजीसी एनईटी दिसंबर-2025 के आवेदन फॉर्म के लिए करेक्शन विंडो खोली है। जिन उम्मीदवारों ने आवेदन करते समय किसी जानकारी में गलती की थी, वे अब 12 नवंबर की रात 11:50 बजे तक अपने फॉर्म में सुधार कर सकते हैं। यह करेक्शन प्रक्रिया एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर चल रही है।