inshorts

'US-PAK संबंधों को लेकर भारत में गंभीर चिंताएं हैं' सवाल का अमेरिकी विदेश मंत्री ने दिया जवाब

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने 'US-PAK संबंधों को लेकर भारत में गंभीर चिंताएं हैं' सवाल को लेकर कहा है, "हमारे दुनिया के कई देशों के साथ सामरिक स्तर पर...और कई अन्य तरीकों से संबंध हैं...भारत से भी ऐसे संबंध हैं।" उन्होंने कहा, "मैं किसी भी देश के साथ अमेरिकी संबंधों को...भारत के साथ संबंधों की कीमत पर नहीं देखता।"