inshorts

X यूज़र ने कहा- 'महाकुंभ में लड़की के साथ हुआ दुर्व्यवहार; पुलिस ने खंडन कर दर्ज किया केस

एक X यूज़र ने दावा किया कि प्रयागराज के महाकुंभ में साधुओं ने एक लड़की को नशीला पदार्थ देकर उसके साथ दुर्व्यवहार किया है। पुलिस ने इसका खंडन करते हुए कहा कि लड़की बिना माता-पिता को बताए यहां आई थी और उसे वापस परिवार के पास भेज दिया गया है। पुलिस ने X यूज़र के खिलाफ केस दर्ज किया है।