मशहूर संत प्रेमानंद महाराज ने 'क्या अंगूठी पहनने से भाग्य बदल जाता है?' सवाल का जवाब दिया है। उन्होंने कहा, "कर्म बहुत प्रबल होता है। अगर अंगूठी से ऐसा होता तो अंगूठी बनाने वाला सुखी हो जाता...क्योंकि उसके पास तो सैकड़ों अंगूठियां होती हैं।" उन्होंने कहा, "भगवान का नाम जप करो...अच्छे कर्म करो...किसी से आशीर्वाद मांगने की ज़रूरत नहीं है।"