'अकेले मरने' से बचने के लिए जापान में 81 वर्षीय महिला ने जेल जाने को लेकर जान-बूझकर की चोरी

जापान में एक 81-वर्षीय महिला ने दुकान में जान-बूझकर इसलिए चोरी कर ली ताकि उसे 'अकेले न मरना पड़े' और उसे जेल की सज़ा हो जाए। बकौल रिपोर्ट्स, बुज़ुर्ग महिला का एक 43-वर्षीय बेटा भी है लेकिन वह उसे साथ नहीं रखना चाहता है। एक जेल अधिकारी ने कहा, "कई बुज़ुर्ग कैदियों के लिए जेल अकेले मरने से बेहतर है।"