'अगला पैग यमराज बनाएंगे' वाले सड़क किनारे लगे बोर्ड की तस्वीर हुई वायरल; लोगों ने दी प्रतिक्रिया

सोशल मीडिया पर सड़क किनारे लगे चेतावनी वाले एक बोर्ड की तस्वीर वायरल हुई है जिसमें लिखा हुआ है, "सावधान, शराब पीकर वाहन ना चलाएं नहीं तो अगला पैग यमराज बनाएंगे।" यह बोर्ड उत्तराखंड के देवप्रयाग का है। इस तस्वीर पर कई यूज़र्स ने प्रतिक्रिया दी और एक ने लिखा, "बहुत ही सही चेतावनी है।" अन्य ने लिखा, "बढ़िया बात।"