केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने अमेरिका में उद्योगपति गौतम अदाणी के खिलाफ कथित रिश्वत के आरोप तय होने पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा दिए गए 'गौतम अदाणी की तुरंत गिरफ्तारी हो' बयान पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "राहुल गांधी 'अदाणी फोबिया' से ग्रसित हैं। उन्हें जो लिखकर दिया जाता है वह केवल उसी को बोल रहे हैं।"