inshorts

'अनंत शस्त्र' के लिए आर्मी ने जारी किया ₹30,000 करोड़ का टेंडर

नवरत्न कंपनी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स और भारत डायनेमिक्स के शेयर सोमवार को 3% तक उछल गए। इन दोनों कंपनियों के शेयरों में यह तेज़ी इंडियन आर्मी की तरफ से ₹30,000 करोड़ का टेंडर जारी किए जाने के बाद आई है। वहीं, यह टेंडर देश में ही विकसित 'अनंत शस्त्र' सरफेस-टू-एयर मिसाइल (SAM) सिस्टम्स की रेज़िमेंट्स खरीदने के लिए जारी किया है।